East Singhbhum News : आदिवासी समाज की नौ को निकलेगी जनआक्रोश महारैली
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 28 Sep 2025 10:50 PM
माझी परगना महाल भवन में रविवार को देश परगना बाबा बैजू मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में आदिवासी समाज की जन आक्रोश महारैली नौ अक्तूबर को
घाटशिला. माझी परगना महाल भवन में रविवार को देश परगना बाबा बैजू मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में आदिवासी समाज की जन आक्रोश महारैली नौ अक्तूबर को निकालने का निर्णय लिया गया. बताया कि यह महारैली कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने की मांग के विरोध में होगी. साथ ही राज्य में पेसा कानून का त्वरित लागू करने और पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में बनाये गये नगर निगम व नगर पालिका को निरस्त करने की मांग रखी जायेगी. यह महारैली आदिवासी बचाव संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकाली जायेगी. इसमें माझी परगना महाल, मानकी मुंडा संघ, डोकलो सोहोर, आदिम भूमिज समाज, आदिम माहली समाज, आसेका, संथाली राइटर्स एसोसिएशन, आदिवासी छात्र एकता समेत विभिन्न आदिवासी नामधारी सामाजिक संगठन शामिल होंगे. बैठक में महारैली की तैयारी के लिये एक समिति गठित की गयी. इसमें देश पारानिक बाबा दुर्गा चरण मुर्मू, सभी तोरोप के पारगना बाबा, शास्त्री हेंब्रम, मिहिराम सोरेन, ठाकुर सोरेन, जगदीश हांसदा, मार्शल मुर्मू, दुला मुर्मू, रमेश मुर्मू, सुशांत हेंब्रम, कामेश्वर सोरेन, लखन मार्डी, जादूनाथ हांसदा, प्रो. श्याम सुंदर मुर्मू आदि शामिल है. बैठक में निर्णय लिया गया कि महारैली में आदिवासी समाज अपने पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक औजारों के साथ बड़ी संख्या में शामिल होगा. मौके पर परगना बाबा हरिपद मुर्मू, पुनता मुर्मू, रवि हांसदा, इंद्रो मुर्मू, सारजोम मार्डी, छोटा भुजंग टुडू, रामचंद्र सोरेन, सुनील मुर्मू, शत्रुघन मुर्मू, पंचानन सोरेन, शिलू मांडी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










