धालभूमगढ़ : शादी कर नाबालिग को घर लाया, संस्था ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर लड़की को पिता के घर भेजा

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चुकरीपाड़ा के 19 वर्षीय युवक ने जादूगोड़ा की 16 वर्षीय लड़की से शादी की

विज्ञापन

धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ व डुमरिया प्रखंड में समाजसेवी संस्था कला मंदिर, कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन बाल अधिकार, बाल सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम पर काम कर रही है. संस्था ने शुक्रवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के पानीजिया गांव में बाल विवाह को रोका. दरअसल, चुकरीपाड़ा पंचायत के पानीजिया गांव निवासी 19 वर्षीय युवक ने बुधवार को जादूगोड़ा के बांधडीह गांव से 16 वर्षीय नाबालिग को शादी कर घर लाया. इसकी जानकारी धालभूमगढ़ के प्रखंड समन्वयक लखन बेसरा को मिली. उन्होंने पानीजिया गांव के ग्राम प्रधान कमलकांत गोप और गांव के लोगों के साथ मिलकर लड़का और लड़की दोनों पक्ष की बैठक बुलायी. दोनों पक्षों को समझाया. बताया गया कि जबतक लड़के की उम्र 21 वर्ष और लड़की की उम्र 18 वर्ष नहीं हो जाती है, तबतक दोनों की शादी नहीं हो सकती है. अभी लड़की और लड़का साथ नहीं रहेंगे. लड़की फिलहाल माता-पिता के साथ रहेगी. अपनी पढ़ाई जारी रखेगी. शादी की उम्र होगी, तब दोनों की रीति रिवाज से शादी करायी जायेगी. दोनों पक्षों में सहमति बनी. एक सहमति पत्र बनाकर दोनों पक्षों से हस्ताक्षर कराकर लड़की को उनके माता-पिता के साथ गांव भेजा गया. इस बाल विवाह को रोकने में गांव के ग्राम प्रधान की अहम भूमिका रही.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola