चाकुलिया के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी 15 िदनों तक बिजली
Updated at : 15 May 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया में 70 पोल , जगन्नाथपुर में 40 पोल क्षतिग्रस्त, 11 केवी तार टूटा चाकुलिया : शनिवार को आये तेज आंधी तूफान के कारण घाटशिला अनुमंडल में भारी तबाही हुई. ग्रामीण क्षेत्र में 70 बिजली के खंभे टूटे हैं. इससे कई गांवों में बिजली नहीं है. इसकी जानकारी एसडीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने दी है. […]
विज्ञापन
चाकुलिया में 70 पोल , जगन्नाथपुर में 40 पोल क्षतिग्रस्त, 11 केवी तार टूटा
चाकुलिया : शनिवार को आये तेज आंधी तूफान के कारण घाटशिला अनुमंडल में भारी तबाही हुई. ग्रामीण क्षेत्र में 70 बिजली के खंभे टूटे हैं. इससे कई गांवों में बिजली नहीं है. इसकी जानकारी एसडीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने दी है. उन्होंने कहा कि विभिन्न गांवों में आंधी से बिजली के खंभे टूटे हैं. विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर खंभो को गाड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा जुगीतुपा पंचायत और सिमदी पंचायत के विभिन्न गांवों में खंभे टूटे हैं. अगले 10-15 दिनों तक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी.
चाकुलिया में 11 केवी हाइटेंशन तार के अलावा सर्विस लाइन (एलटी) तार भी जहां-तहां से टूट गया. इसी तरह बहरागोड़ा जगन्नाथपुर में 40 बिजली के पोल अौर तार टूट गये. रविवार के कारण नया पोल लगाने, तार बदलने का काम सही ढंग से नहीं हो पाया. कुछ जगहों पर ठेकेदार के मजदूरों ने काम किया लेकिन दोनों इलाकों में बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाया.
जानकारी के अनुसार जुगीतुपा पंचायत के मिस्त्रीकांटा से झरिया 11 हजार वोल्ट के तार सहित 15 खंभे टूट गये हैं. इससे झरिया, जुगीतुपा, जमुनाभुला के ग्रामीण बिजली से वंचित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




