चाकुलिया के जमुनाभुला में आंधी से कई घरों के छप्पर उड़े

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में 13 मई की शाम आयी आंधी से जुगीतुपा पंचायत के जमुनाभुला गांव में कई घरों के छप्पर उड़ गये हैं. चित्तो सरदार, बिपिन सरदार, निमाई सरदार और मकरा सरदार के इंदिरा आवास का छप्पर उड़ गया है. रविवार को जिप सदस्य जगन्नाथ महतो ने प्रभावित गांव का दौरा किया. जिप […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में 13 मई की शाम आयी आंधी से जुगीतुपा पंचायत के जमुनाभुला गांव में कई घरों के छप्पर उड़ गये हैं. चित्तो सरदार, बिपिन सरदार, निमाई सरदार और मकरा सरदार के इंदिरा आवास का छप्पर उड़ गया है. रविवार को जिप सदस्य जगन्नाथ महतो ने प्रभावित गांव का दौरा किया. जिप सदस्य ने दूरभाष पर सीओ गणेश महतो से बात कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की दिशा में पहल करने की बात कही. वहीं बिरदह पंचायत के ढेंगाम गांव में उत्तर नायक, मनसा नायक और दीपक नायक के घर का छप्पर भी उड़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




