शोभा की वस्तु साबित हो रहा है स्वजलधारा का पंप हाउस

Updated at : 08 May 2017 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
शोभा की वस्तु साबित हो रहा है स्वजलधारा का पंप हाउस

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की महुलीशोल पंचायत के बिहिंदा मुख्य टोला में स्वजलधारा योजना के तहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना शोभा की वस्तु साबित होने लगी है. इस योजना से गांव में एक दिन भी जलापूर्ति नहीं हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि योजना का निर्माण कार्य 2012-13 में शुरू हुआ था. पंप हाउस बन कर […]

विज्ञापन
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की महुलीशोल पंचायत के बिहिंदा मुख्य टोला में स्वजलधारा योजना के तहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना शोभा की वस्तु साबित होने लगी है. इस योजना से गांव में एक दिन भी जलापूर्ति नहीं हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि योजना का निर्माण कार्य 2012-13 में शुरू हुआ था. पंप हाउस बन कर तैयार है. पंप हाउस में मोटर पंप लगा है कि इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं है. ग्रामीणों ने बताया कि योजना स्थल पर सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया था.
इसके कारण ग्रामीणों को स्वजल धारा योजना की ठेका कंपनी, संचालित विभाग और अन्य सूचनाओं की जानकारी नहीं मिल पायी है. ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के अभियंता और ठेकेदार को ग्रामीणों ने योजना स्थल पर कभी नहीं देखा. एक बिचौलिया ने निर्माण कार्य कराया है. ग्रामीणों ने बताया कि स्वजल धारा योजना में सरकार की लाखों रुपये खर्च हुई है. इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रभारी कनीय अभियंता रविकांत कुमार ने दूरभाष पर बताया कि योजना की जानकारी देने के बाद ही कुछ बता सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola