गालूडीह: जलसंकट गहराया, तो श्रमदान से की तालाब की सफाई

Updated at : 05 May 2017 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
गालूडीह: जलसंकट गहराया, तो श्रमदान से की तालाब की सफाई

जल संकट गहराने से इंसान के साथ मवेशियों को भी नहीं मिल रहा था पानी ग्रामीणों ने बैठक कर अस्तित्व मिट चुके तालाब की सफाई करने का लिया निर्णय पांच दिनों से ग्रामीण कर रहे श्रमदान, सफाई के बाद तालाब में दिखने लगा पानी गालूडीह : गालूडीह में प्रचंड गर्मी के कारण अधिकांश जलाशय सूख […]

विज्ञापन

जल संकट गहराने से इंसान के साथ मवेशियों को भी नहीं मिल रहा था पानी

ग्रामीणों ने बैठक कर अस्तित्व मिट चुके तालाब की सफाई करने का लिया निर्णय
पांच दिनों से ग्रामीण कर रहे श्रमदान, सफाई के बाद तालाब में दिखने लगा पानी
गालूडीह : गालूडीह में प्रचंड गर्मी के कारण अधिकांश जलाशय सूख गये हैं. मवेशियों को भी पीने का पानी नहीं मिल रहा था. जल संकट गहराया, तो ग्रामीण जागे. ग्रामीणों ने बैठक कर अस्तित्व मिट चुके तालाब की श्रमदान से सफाई करने का निर्णय लिया. रंकिनी मंदिर के पास स्थित एक बड़े भू-भाग में फैले ढेकूर नामक तालाब का अस्तित्व मिट चुका था. घास और खर-पतवार से तालाब भर गया था. पानी कहीं नजर नहीं आ रहा.
तालाब देखने में मैदान लग रहा था. महुलिया पंचायत के दास पाड़ा, मांझी पाड़ा, डांगा पाड़ा आदि कई बस्तियों के सैकड़ों ग्रामीण, युवा बच्चे श्रमदान कर तालाब की सफाई में जुट गये. पिछले पांच दिनों से ग्रामीण श्रमदान कर रहे हैं. आधे से अधिक तालाब की सफाई हो चुकी है. सफाई के बाद घास, खर-पतवार से ढंके पानी अब दिखने लगा है. इससे मवेशियों की प्यास भी अब बुझने लगी है. ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2000 से इस तालाब का अस्तित्व मिटना शुरू हुआ. धीरे-धीरे तालाब मैदान बन गया है.
खर-पतवार और कादा से तालाब भर गया. जल संकट गहराया, तो ग्रामीणों ने बैठक कर श्रमदान से तालाब सफाई शुरू की. उक्त तालाब में कई गांवों के ग्रामीण आश्रित रहते हैं. गर्मी में सभी जलाशय सूख गये हैं. इसी तालाब में कुछ हद तक पानी है. तालाब में गंदगी भर गयी थी. सफाई के बाद जल संकट से राहत मिलेगी.
बीडीओ ने डोभा निर्माण का आवेदन किया रद्द
मुसाबनी : आरटीआइ कार्यकर्ता महेश मार्डी के नेतृत्व में ग्रामीणों‍ ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संतोष गुप्ता से भेंट की. जोतिनडीह के किसान गुरुचरण मुर्मू, कुइलीसूता के साकला मुर्मू, उल्डाही के रायमुनी बास्के ने डोभा निर्माण के संबंध में जानकारी ली. बीडीओ ने कागजात की जांच कर साकला मुर्मू व रायमुनी बास्के के डोभा निर्माण के आवेदन को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि आवेदक पूर्व में डोभा निर्माण कराया है. गुरुचरण मुर्मू के डोभा निर्माण के आवेदन को स्वीकृति करते हुए शुक्रवार से डोभा निर्माण शुरू करने को कहा. बीडीओ ने कुइलीसूता के दुलू माहली और मादो हेंब्रम के पारिवारिक योजना का लाभ के रूप में 20-20 हजार का चेक प्रदान किया. ग्रामीणों ने बीडीओ से फर्जी बैंक खाता मामले में कार्रवाई की जानकारी मांगी. भुक्त भोगियों का बयान दर्ज कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी. मौके पर वार्ड मेंबर सीताराम माहली,सरकार मुर्मू आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola