दो गिरफ्तार, कबूला गुनाह

सुरेंद्र नाथ हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा पुलिस ने भरत सिंह और लखी पदो सिंह को दबोचा ग्रामीणों के सामने हत्या के बारे में दी जानकारी गाली-गलौज करने के कारण की हत्या मृतक की पत्नी ने दर्ज कराया था मुकदमा पटमदा : पटमदा के जेरका निवासी सुरेंद्र नाथ सिंह हत्याकांड में पुलिस ने भरत […]
सुरेंद्र नाथ हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस ने भरत सिंह और लखी पदो सिंह को दबोचा
ग्रामीणों के सामने हत्या के बारे में दी जानकारी
गाली-गलौज करने के कारण की हत्या
मृतक की पत्नी ने दर्ज कराया था मुकदमा
पटमदा : पटमदा के जेरका निवासी सुरेंद्र नाथ सिंह हत्याकांड में पुलिस ने भरत सिंह व लखी पदो सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस व ग्रामीणों के सामने दोनों ने सुरेंद्र नाथ सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. भरत सिंह व लखी पदो सिंह ने बताया कि सुरेंद्र नाथ सिंह शराब पीकर उनसे गाली गलौज करता था. बुधवार को बुढीगोड़ा साप्ताहिक हाट के दिन लाल बिहारी सिंह ने सुरेंद्र नाथ सिंह को खस्सी का चार हजार रुपये नकद दिया. सुरेंद्र को मिले पैसे से भरत सिंह व लखी कांत सिंह ने भी एक साथ बैठ कर पहले शराब पी.
सुरेंद्र ने घर के लिए मछली खरीदी. जेरका गांव लौटते समय रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाते हुए सारी टोला चाररीकोल जंगल के पास गला दबा कर सुरेंद्र की हत्या कर दी और शव को जंगल में छुपा दिया. दोनों ने सुरेंद्र के पॉकेट से बाकी का पैसा निकाल लिया और घर लौट गये. सुरेंद्र के घर नहीं लौटने पर सुरेंद्र की पत्नी बालिका सिंह व अन्य ग्रामीणों उसकी तलाश शुरू की. इस दौरान भरत व लखी ने सुरेंद्र के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया. वहीं, दो दिनों बाद भरत व लखी ने सुरेंद्र के शव को बोरा में बंद कर घने जंगल में फेंक दिया, शव किसी को नहीं मिले. छह दिन पहले ग्रामीणों ने शव बरामद कर पुलिस को जानकारी दी. पत्नी बालिका सिंह ने 11 मार्च को पटमदा थाना में भरत सिंह व लखी पदो सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




