घाटशिला : 17 ड्रॉप आउट छात्रों का हुआ नामांकन

Updated at : 30 Apr 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला : 17 ड्रॉप आउट छात्रों का हुआ नामांकन

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के सभी 149 प्राथमिक और मध्य विद्यालय ने 13 से 26 अप्रैल तक नामांकन अभियान चलाकर 17 ड्रॉप आउट छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया. इन छात्र-छात्राओं का नामांकन कक्षा 5 और 6 में हुआ है. इसकी जानकारी बीआरसी से मिली है. बीपीओ गौतम राणा और मुरली मोहन मुंडा ने बताया कि नामांकन […]

विज्ञापन

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के सभी 149 प्राथमिक और मध्य विद्यालय ने 13 से 26 अप्रैल तक नामांकन अभियान चलाकर 17 ड्रॉप आउट छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया. इन छात्र-छात्राओं का नामांकन कक्षा 5 और 6 में हुआ है. इसकी जानकारी बीआरसी से मिली है. बीपीओ गौतम राणा और मुरली मोहन मुंडा ने बताया कि नामांकन अभियान चला कर प्रखंड के सभी स्कूलों में कक्षा एक में 838 और एलजेकी में 1033 बच्चों का नामांकन कराया गया है.

जानकारी हो कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रखंड के सभी स्कूल अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में 14 दिनों तक नामांकन अभियान चला कर नामांकन कराया. बच्चों का स्कूल में ठहराव सुनिश्चित करने पर जोर है.

गालूडीह : नये कस्तूरबा छात्रावास का उद्घाटन
अक्षय तृतीया पर घाटशिला प्रखंड के गालूडीह बराज स्थित नव निर्मित कस्तूरबा छात्रावास का उद्घाटन किया गया. 200 बेड वाला नया कस्तूरबा छात्रावास तैयार है. बेड बिछा दिए गये हैं. बिजली और पानी की व्यवस्था भी हो गयी है. मौके पर वार्डेन रजली माई टुडू, लेखापाल प्रवीर मिश्रा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित थी. जानकारी हो कि कस्तूरबा में 350 छात्राओं की क्षमता है. सभी छात्राएं पहले पुराने छात्रावास भवन में किसी तरह रह रही थी. एक बेड में तीन-चार छात्राएं सोती थी. कुछ जमीन पर सोती थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola