घाटशिला : 3 घंटे कटी रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

Updated at : 29 Apr 2017 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला : 3 घंटे कटी रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

घाटशिला : घाटशिला फीडर के उपभोक्ताओं की बिजली में कटौती शुरू हो गयी है. शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही है. सूत्रों का कहना है कि झारखंड राज्य बिजली निगम लिमिटेड ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन के विद्युत विपत्र का भुगतान नहीं किया है. इसके कारण डीवीसी से बिजली […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला फीडर के उपभोक्ताओं की बिजली में कटौती शुरू हो गयी है. शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही है. सूत्रों का कहना है कि झारखंड राज्य बिजली निगम लिमिटेड ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन के विद्युत विपत्र का भुगतान नहीं किया है. इसके कारण डीवीसी से बिजली में कटौती जा रही है.

इस प्रंचड गरमी में दोपहर में तीन-तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. शाम 5.30 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई, तो लोगों ने राहत की सांस ली. इधर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि डीवीसी से ही विद्युत की आपूर्ति ठप की गयी है. डीवीसी यार्ड में काम चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola