दो एकड़ वन भूमि पर डंप की गयी केनाल की मिट्टी
Updated at : 04 Apr 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ वन क्षेत्र के छविसा के पास वन अधिनियमों का उल्लंघन कर वन भूमि पर केनाल की मिट्टी डंप की जा रही है. मिट्टी डंप करने से वन भूमि नष्ट हो रही है. मिट्टी के भंडारण से ऐनेशिया के पौधे नष्ट हो गये. लगभग दो एकड़ जमीन पर मिट्टी डंप की […]
विज्ञापन
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ वन क्षेत्र के छविसा के पास वन अधिनियमों का उल्लंघन कर वन भूमि पर केनाल की मिट्टी डंप की जा रही है. मिट्टी डंप करने से वन भूमि नष्ट हो रही है. मिट्टी के भंडारण से ऐनेशिया के पौधे नष्ट हो गये. लगभग दो एकड़ जमीन पर मिट्टी डंप की गयी है. गालूडीह बांयी मुख्य नहर निर्माण में लगी एक कंपनी द्वारा केनाल की मिट्टी डंप की गयी है.
ग्रामीणों ने बताया कि नहर खुदाई से निकली मिट्टी को वन भूमि में हाइवा से डंप किया गया है. हाइवा परिचालन की सुविधा के लिए वन भूमि में मिट्टी को समतल किया गया है. वन भूमि में मिट्टी का डंप करना जांच का विषय है. वनरक्षी सह प्रभारी वन परिसर पदाधिकारी रासाई पैड़ा ने दूरभाष पर बताया कि वे जब अस्पताल में भर्ती थे तब वन भूमि पर मिट्टी का डंप किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




