हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर मिलेगा पानी

Published at :06 Mar 2014 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर मिलेगा पानी

पाइप के सहारे ग्रामीणों के घरों तक पहुंच रहा है झरना का पानी घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में अब हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रामीणों को जाड़ा, गरमी और बरसात में पानी मिलेगा. इसके लिए ग्रामीणों ने प्रयास शुरू कर दिया है. डाइनमारी के ग्रामीणों ने पहाड़ी झरना से बहते पानी के […]

विज्ञापन

पाइप के सहारे ग्रामीणों के घरों तक पहुंच रहा है झरना का पानी

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में अब हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रामीणों को जाड़ा, गरमी और बरसात में पानी मिलेगा. इसके लिए ग्रामीणों ने प्रयास शुरू कर दिया है. डाइनमारी के ग्रामीणों ने पहाड़ी झरना से बहते पानी के संग्रह में जुटे हैं.

पाइप के सहारे उक्त पानी घर तक लाया जा रहा है. पहाड़ी झरना के आगे पाइप जोड़ दिया गया है, ताकि झरना से बहता पानी टयूब बेल में आकर संग्रहित हो और टयूब बेल से पानी पाइप के सहारे ग्रामीणों के घर तक पहुंच रहा है.

24 घंटे मिल रहा है पानी

ग्रामीणों को ऐसी व्यवस्था से 24 घंटे पानी मिलने लगा है. चापानल चला कर पानी लेने की कोई जरूरत नहीं है. पानी लेने के लिए ग्रामीणों को विद्युत और जनरेटर की जरूरत भी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola