महात्मा गांधी जैसा बनना चाहती थी: दीपिका कुमारी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में आयोजित बहरागोड़ा विस विकास महोत्सव (लक्ष्य) के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. बालीबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन तीरंदाज दीपिका कुमारी और विधायक कुणाल षाड़ंगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कहा कि मैं पहले महात्मा गांधी और पंडित […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में आयोजित बहरागोड़ा विस विकास महोत्सव (लक्ष्य) के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. बालीबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन तीरंदाज दीपिका कुमारी और विधायक कुणाल षाड़ंगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कहा कि
मैं पहले महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसा बनना चाहती थी. मगर किसी से प्रेरणा लेकर खेलकूद के क्षेत्र में आ गयी. उन्होंने कहा कि बच्चे हिम्मत ना हारें. सपना देखें. कड़ी मेहनत करें. मंजिल जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए छोटी-छोटी चीजों की अनदेखी न करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




