छात्र संघ ने ठप कराया पीजी व इंटर भवन का काम

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में बन रहे स्नातोकोत्तर और इंटर भवन में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं करने और भवन निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत पर शनिवार को कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष दाशमत मुर्मू, सचिव मधु हांसदा के नेतृत्व में छात्रों ने कार्य ठप करा दिया. साथ ही इस मामले […]
घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में बन रहे स्नातोकोत्तर और इंटर भवन में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं करने और भवन निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत पर शनिवार को कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष दाशमत मुर्मू, सचिव मधु हांसदा के नेतृत्व में छात्रों ने कार्य ठप करा दिया. साथ ही इस मामले की जांच के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार को आवेदन दिया. कुलपति को दिए आवेदन में कहा गया है
कि पीजी और इंटर भवन निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. भवन निर्माण में लगे मजदूरों को न्यूनतम मजूदरी नहीं दी जा रही है. पीजी और इंटर भवन निर्माण के दौरान सूचना पट्ट नहीं लगायी गयी है. जिसका छात्र संघ विरोध करता है. आवेदन में कहा गया है कि जब तक उक्त विषय पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तब तक भवन निर्माण कार्य ठप रहेगा. कुलपति के नाम प्राचार्य को दिये गये आवेदन में छात्र संघ अध्यक्ष दाशमत मुर्मू, सचिव मधु हांसदा, छात्र प्रमुख टीका राम सोरेन, दशरथ मार्डी के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




