कैंसर के कारण तीन साल के रवि की बायीं आंख बाहर निकली, माता-पिता नहीं करा पा रहे इलाज

Updated at : 02 Mar 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
कैंसर के कारण तीन साल के रवि की बायीं आंख बाहर निकली, माता-पिता नहीं करा पा रहे इलाज

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत स्थित गुड़ाझोर गांव निवासी लेलुह सिंह का तीन वर्षीय पुत्र रवि सिंह की बायीं आंख कैंसर के कारण बाहर निकल गयी है. डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए कोलकाता या हैदराबाद जाने को कहा, लेकिन बच्चे के पिता आर्थिक परेशानी के कारण उसका इलाज नहीं करा पा रहे […]

विज्ञापन

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत स्थित गुड़ाझोर गांव निवासी लेलुह सिंह का तीन वर्षीय पुत्र रवि सिंह की बायीं आंख कैंसर के कारण बाहर निकल गयी है. डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए कोलकाता या हैदराबाद जाने को कहा, लेकिन बच्चे के पिता आर्थिक परेशानी के कारण उसका इलाज नहीं करा पा रहे हैं. बच्चे को आंख से दिखायी नहीं दे रही है.

आंख से पानी और मवाद निकलता रहता है. बीते एक साल से बच्चे की ऐसी स्थिति है. बच्चे की मां पार्वती सिंह ने बताया कि आंख की बीमारी से बेटा दिन-रात दर्द से कराहता रहता है. उसे दिनभर गोद में लेकर रहती हूं. पिता हर दिन जंगल से लकड़ी काटकर बेचते हैं. इसके बाद परिवार चलता है. इस कारण उसका इलाज नहीं करा पा रहे हैं.

मेहरबाई अस्पताल में डॉक्टर ने कोलकाता या हैदराबाद जाने को कहा था
बच्चे की मां ने बताया कि अगस्त 2016 में पूर्व विधायक रामदास सोरेन बच्चे को लेकर जमशेदपुर गये थे. मैं भी साथ गयी थी. पहले एमजीएम, फिर साकची आई हॉस्पिटल, फिर कांति लाल मेमोरियल अस्पताल और अंत में मेहरबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां दो बोतल खून और पानी चढ़ाया गया. चिकित्सकों ने कहा कि यहां इलाज नहीं हो सकता. कोलकाता या हैदराबाद ले जाने की सलाह दी. हम गरीब लकड़ी बेच कर गुजारा करते हैं. बच्चे का इलाज कैसे करायेंगे. सरकारी सहयोग नहीं मिलने से माता-पिता बच्चे लेकर घर लौट गये थे.
प्रशासन ने नहीं ली सुधि
रवि सिंह की आंख की बीमारी की प्रशासन ने सुधि नहीं ली. चिकित्सा विभाग ने कोई पहल नहीं की. लकड़हारा परिवार आंख की बीमारी से पीड़ित रवि सिंह को लेकर परेशान हैं.
गुड़ाझोर का मासूम रवि को एक साल से बायीं आंख से दिखायी नहीं देती
पूर्व विधायक रामदास सोरेन ने बच्चे का मेहरबाई अस्पताल में कराया था इलाज
डॉक्टर ने उसे कोलकाता और हैदराबाद लेने जाने की सलाह दी
दिन-रात दर्द से कराहता है बच्चा, माता-पिता लकड़ी बेच गुजारा करते हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola