वृद्धा को पेंशन नहीं मिलना वेरी पुअर एडमिनिस्ट्रेशन
Updated at : 02 Mar 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

कालचिती व भदुआ पंचायत का उपायुक्त ने किया दौरा, कहा घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार ने बुधवार को घाटशिला प्रखंड की नक्सल प्रभावित कालचिती और भदुआ पंचायत का दौरा किया. उन्होंने विकास योजनाओं की जानकारी ली. डीसी ने भदुआ पंचायत के पुनगोड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक की. […]
विज्ञापन
कालचिती व भदुआ पंचायत का उपायुक्त ने किया दौरा, कहा
घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार ने बुधवार को घाटशिला प्रखंड की नक्सल प्रभावित कालचिती और भदुआ पंचायत का दौरा किया. उन्होंने विकास योजनाओं की जानकारी ली. डीसी ने भदुआ पंचायत के पुनगोड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों से विकास योजनाओं की जानकारी ली.
इसमें 75 वर्षीय कामिनी कर्मकार ने वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की. इसपर नाराज होकर डीसी ने कहा कि वेरी पुअर एडमिनिस्ट्रेशन. उन्होंने वृद्धा से पेंशन के कागजात लेकर बीडीओ संजय पांडेय और पंचायत सेवक राखाल माझी से जानकारी ली. डीसी ने पंचायत सेवक से कहा कि जब वृद्धा का हुलूंग की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में खाता है, तो पता लगाया जाय कि वृद्धा को पेंशन क्यों नहीं मिल रही है. डीसी ने पंचायत सेवक कहा कि वृद्धा को पेंशन क्यों नहीं मिल रही है. बैंक जाकर पता लगायें और मामले का जल्द निपटारा करें.
रोजगार सेवक को शोकॉज: डीसी ने मनरेगा मामले में भुगतान संबंधी जानकारी के लिए रोजगार सेवक को खोजा. वह बैठक से अनुपस्थित रहे. इसके बाद डीसी ने बीडीओ को उक्त रोजगार सेवक को शोकॉज करने को कहा. संयोजिका ने झूठा आरोप लगा स्कूल से हटाने की शिकायत की: पुनगोड़ा उत्क्रमित हाई स्कूल की संयोजिका सरला मुर्मू और विरोती मानकी ने डीसी को बताया कि दोनों स्कूल में बच्चों के लिए खाना बनाती थीं. उनके खिलाफ झूठा आरोप लगा कर संयोजिका से हटा दिया गया. सरला ने डीसी को आवेदन भी दिखाया. डीसी ने कहा कि वे मामले को स्वयं देखेंगे.
शिक्षित बेरोजगारों की सूची दें, प्रशिक्षण देकर नौकरी दिलायेंगे
उपायुक्त ने कहा कि पुनगोड़ा में जितने शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां हैं, उनकी सूची तैयार की जाये. सरकार उन्हें प्रशिक्षण देकर नौकरी दिलायेगी. उन्होंने कहा कि 5 मार्च को भदुआ पंचायत भवन में शिविर लगाया जायेगा. इसी शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों की सूची सौंपी जाये.
शौचालय में ताला लटका देख भड़के डीसी: डीसी ने पुनगोड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शौचालय में दो बजे ताला लगाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह को फटकार लगायी. स्कूल से बच्चे चले जायें और स्कूल बंद हो जाये, तो शौचालय में ताला लगायें. हीरागंज मवि में सातवीं कक्षा में 9 विद्यार्थी : डीसी ने हीरागंज मध्य विद्यालय से की. शिक्षिका भवानी महतो से जानकारी ली. कक्षा में सातवीं में नौ विद्यार्थी थे. डीसी ने कहा कि पूछा कि सातवीं में बच्चों की संख्या कम क्यों है, तो शिक्षिका ने कहा कि बगल में व्यक्ति विकास केंद्र का स्कूल है. स्कूल में टांगे गये शरीर के अंग वाले पोस्टर दिखा कर बच्चों से अंग के विषय में जानकारी ली. बच्चों को चिकन पॉक्स, जांच का आदेश : डीसी से शिक्षिका ने बताया कि स्कूल के कई बच्चों को चिकन पॉक्स हुआ है. एसडीओ सुशांत गौरव ने बीडीओ संजय पांडेय से कहा कि 2 मार्च को चिकित्सक बुला कर स्कूल के बच्चों की जांच करायी जाये.
हीरागंज में सीआरपीएफ के जवान लेंगे कक्षाएं: इस दौरान सीआरपीएफ के यूबी सिंह ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण 2 मार्च से स्कूल में सीआरपीएफ कालचिती पिकेट के जवान कक्षाएं लेंगे. वहीं गांव के विकास दूत अजय कुमार सिंह और आरसू हेंब्रम से विकास के लिए सूची तैयार करने को कहा. ग्रामीणों ने बुरूडीह डैम को चांडिल डैम से जोड़ने की मांग की, ताकि यहां के किसान खेती कर सकें.
डीसी ने विद्यार्थियों से पूछा, सानिया मिर्जा कौन है: हीरागंज स्कूल के बाद डीसी दीघा उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहुंचे. उन्होंने छात्राओं से पूछा कि सानिया मिर्जा कौन है. वह कौन सा खेल खेलती है. डीसी ने कहा कि मदर टरेसा कौन हैं और किसलिए प्रसिद्ध थीं. छात्राएं जवाब नहीं दे पायीं. डीसी ने छात्रों से पूछा कि चतुर्भुज और समद्विबाहु त्रिभुज क्या है. छात्रों के जवाब पर डीसी ने वैरी गुड कहा. डीसी ने स्कूल में 10 वर्षों से नि:शुल्क में सेवा दे रहे मोहन दास से बात की.
पेंशन, राशन, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य की जानकारी ली
डीसी ने ग्रामीणों के साथ सामुदायिक भवन में बैठक की. रंजन प्रामाणिक ने कहा कि दीघा को उत्क्रमित हाई स्कूल का दर्जा मिला, मगर शिक्षकों की कमी है. स्वास्थ्य के नाम पर कुछ नहीं है. वृद्धा को पेंशन नहीं मिलती है. राशन के लिए बासाडेरा या कालचिती जाना पड़ता है. डीसी ने कहा कि महिला स्वयं समूह बनायें.पांच मार्च को कालचिती पंचायत भवन में शिविर लगाया जायेगा.
सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी
डीसी ने कहा कि दीघा से महेशडुबा होते हुए भदुआ और भदुआ से युक्तिडीह तक प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना से बनने वाली सड़क में लापरवाही बरती जा रही है. विकास योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर ग्रामीण एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा, थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




