संगठन में महिला कैडर घटी
Updated at : 02 Mar 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

नये कैडर नहीं जुड़ने से नक्सली संगठन चिंतित घाटशिला : नक्सली संगठन सीपीआइ (माओवादी) में नये कैडरों के नहीं जुड़ने से संगठन का शीर्ष नेतृतव चिंतित है. संगठन में महिला कैडरों की संख्या काफी कम हो गयी है. खबर है कि बंगाल स्टेट कमेटी के सचिव असीम मंडल उर्फ आकाश के दस्ते में बंगाल की […]
विज्ञापन
नये कैडर नहीं जुड़ने से नक्सली संगठन चिंतित
घाटशिला : नक्सली संगठन सीपीआइ (माओवादी) में नये कैडरों के नहीं जुड़ने से संगठन का शीर्ष नेतृतव चिंतित है. संगठन में महिला कैडरों की संख्या काफी कम हो गयी है. खबर है कि बंगाल स्टेट कमेटी के सचिव असीम मंडल उर्फ आकाश के दस्ते में बंगाल की पंचमी समेत चार महिलाएं हैं. बताते हैं कि फिलहाल संगठन से जुड़ी अधिकांश महिला नक्सली बंगाल की है. विदित हो कि संगठन ने वर्ष 2004-05 के आसपास नाबालिग युवक और युवतियों को संगठन से जोड़ा था. वर्ष 2008-09 तक इन नाबालिगों को हार्डकोर नक्सली बना दिया. बालिग होते ही ऐसे कई पुरूष और महिला नक्सलियों में प्यार हुआ.
कई जोडि़यों ने शादी कर ली और एक-एक कर भागने का सिलसिला शुरू हुआ. अब तक कई प्रमुख महिला नक्सलियों ने दस्ता छोड़ दिया है. कई बालिग नक्सलियों पर उदंडता का आरोप लगा और संगठन ने अपनी शाख बचाने के लिए उन्हें संगठन से निकाल बाहर किया. खबर है कि और भी कई पुरुष और महिला नक्सली सरेंडर करने के लिए बंगाल पुलिस से संपर्क में हैं. ओड़िशा सीमा से सटे इस इलाका नक्सलियों के हाथ से फिलहाल निकल गया है. जबकि इस इलाके से संगठन को दर्जनों पुरुष और महिला कैडर मिले थे. इस इलाके में नक्सलवाद के खत्म होने के बाद पूर्वी सिंहभूम पुलिस की नजर सिर्फ बंगाल सीमा पर केंद्रित हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




