10 दिन में करें डीलर पर कार्रवाई
Updated at : 02 Mar 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया. ग्रामीणों ने डीलर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप,कहा चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत के दुधियाशोल, खड़कबेड़ा, वीरभांगा, डाहिसाई के ग्रामीणों ने जन वितरण दुकानदार साहेब राम सोरेन पर लाभुकों से दुर्व्यवहार करने और धमकी देने का आरोप लगाया. चार गांवों के ग्रामीणों ने बुधवार को अंचल कार्यालय में प्रभारी एमओ गणेश महतो […]
विज्ञापन
चाकुलिया. ग्रामीणों ने डीलर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप,कहा
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत के दुधियाशोल, खड़कबेड़ा, वीरभांगा, डाहिसाई के ग्रामीणों ने जन वितरण दुकानदार साहेब राम सोरेन पर लाभुकों से दुर्व्यवहार करने और धमकी देने का आरोप लगाया. चार गांवों के ग्रामीणों ने बुधवार को अंचल कार्यालय में प्रभारी एमओ गणेश महतो को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा है कि डीलर साहेब राम सोरेन नियमित रूप से राशन का वितरण नहीं कर रहे. इसका विरोध करने पर लाभुकों को गाली और धमकी दी जाती है. अगर दस दिनों के अंदर डीलर पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. एमओ श्री महतो ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे. ज्ञापन में चेतन सोरेन, कुंवर टुडू, चांदु बेसरा, टीका राम हांसदा, राम चंद्र बेसरा, चांदराय सोरेन ग्रामीणों के हस्ताक्षर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




