सीआरपीएफ जवान नशाखुरानी का शिकार

घाटशिला : घाटशिला रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मुसाबनी में कार्यरत 193वीं बटालियन का जवान राजेश कुमार (27) नशाखुरानी का शिकार हो गया. वह बुधवार को नीलांचल एक्सप्रेस से स्टेशन पर उतरा. उसे शौच लगी, तो वह स्टेशन पर बने शौचालय में शौच करने गया. वहां से निकलने के बाद उसके मोबाइल पर फोन आया, […]
घाटशिला : घाटशिला रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मुसाबनी में कार्यरत 193वीं बटालियन का जवान राजेश कुमार (27) नशाखुरानी का शिकार हो गया. वह बुधवार को नीलांचल एक्सप्रेस से स्टेशन पर उतरा. उसे शौच लगी, तो वह स्टेशन पर बने शौचालय में शौच करने गया. वहां से निकलने के बाद उसके मोबाइल पर फोन आया, तो वह फोन पर करने के दौरान ही स्टेशन पर बेहोश होकर गिर पड़ा. विदित हो कि राजेश कुमार हिमाचल प्रदेश स्थित अपने घर गया था. उसका दोस्त राजीव बोरो भी बुधवार को ही असम स्थित घर से लौटा.
दोनों की मुलाकात स्टेशन पर हुई. इसी बीच राजेश कुमार के बेहोश होने की सूचना मिली, तो वह भी स्टेशन पर पहुंचा. बेहोश जवान को इलाज के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में जीआरपीएफ ने भरती कराया है. उसके बेहोश होने की सूचना पाकर सीआरपीएफ कैंप के चिकित्सक डॉ मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे और उसकी शारीरिक जांच की. डॉ मनीष ने अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रिंस पिंगुआ और डॉ अंकुर से उसके संबंध में जानकारी ली. राजेश कुमार की हालत अभी गंभीर है. डॉ मनीष ने बताया कि कोई नशीला पदार्थ खाने से वह बेहोश हो गया है. उसे स्लाइन चढ़ाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




