गुड़ाबांदा : पांच जगह गड्ढा खोद पुलिस ने निकाले हथियार
Updated at : 31 Jan 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

नक्सली संगठन के पास नहीं है एके-47, सुनीता का पुलिस बढ़ा सकती है रिमांड जमशेदपुर : गुडाबांदा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये नक्सली सुपाई टुडू की पत्नी सोनाली को रिमांड पर लेकर एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने सोमवार को गुड़ाबांदा के जंगल में अभियान चलाकर पांच जगहों पर जमीन में दबाकर रखे हथियार बरामद […]
विज्ञापन
नक्सली संगठन के पास नहीं है एके-47, सुनीता का पुलिस बढ़ा सकती है रिमांड
जमशेदपुर : गुडाबांदा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये नक्सली सुपाई टुडू की पत्नी सोनाली को रिमांड पर लेकर एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने सोमवार को गुड़ाबांदा के जंगल में अभियान चलाकर पांच जगहों पर जमीन में दबाकर रखे हथियार बरामद किया. बरामद हथियार में एके-47 नहीं है. हथियारों में देसी कट्टा और पिस्टल शामिल हैं. कुछ विस्फोटक सामान भी जब्त किया है. सोनाली के निशानदेही पर पुलिस टीम ने इसे बरामद किया है. एसएसपी मंगलवार को इसका खुलासा करेंगे. एसएसपी ने बताया है कि अब तक की पूछताछ से मालूम चला है कि किसी भी नक्सली के पास अभी तक एके-47 नहीं है. पुलिस सोनाली के रिमांड की अवधि को और बढ़ाने का प्रयास कर रही है.
नक्सली ठिकाने ध्वस्त करने में जुटी पुलिस
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनाली को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस को काफी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिले हैं. इसके अलावा नक्सलियों के हर एक मूवमेंट के बारे में जानकारी मिली है. सोनाली के बयान के आधार पर पुलिस नक्सली ठिकाने को ध्वस्त करने में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




