डुमरिया : सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, इलाजरत

Updated at : 24 Jan 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया : सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, इलाजरत

डुमरिया : डुमरिया के लांगो गांव निवासी दासमत हेंब्रम (25) की बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गयी. 22 जनवरी की रात हुई घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके सिर और बायें पैर में चोट लगी है. इलाज के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है. इधर दिधि गांव निवासी […]

विज्ञापन

डुमरिया : डुमरिया के लांगो गांव निवासी दासमत हेंब्रम (25) की बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गयी. 22 जनवरी की रात हुई घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके सिर और बायें पैर में चोट लगी है. इलाज के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है. इधर दिधि गांव निवासी भोगान हांसदा (22) एक कमांडर जीप से कूद कर जख्मी हो गया.

उसके सिर में चोट लगी है. सीएचसी में इलाज जारी है. डॉ श्याम सोरेन ने दोनों का इलाज किया. दासमत हेंब्रम ने बताया कि वह अपनी बाइक से लांगो गांव जा रहा था. रांगामाटिया पुराना पुलिस पिकेट के पास रात में कुछ लोग खड़े थे. वह अपनी बाइक को साइड के पार कर रहा था. इसी क्रम में वह पत्थर से टकरा गया.

भोगान सोरेन ने बताया कि वह घर जाने के लिए कमांडर जीप में सवार था. जिप अस्ति तरफ ना जाकर भागाबांधी की तरफ जाने लगी. सससे घबरा कर वह वन विश्रामागार के पास जीप से कूद गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola