ट्रक के धक्के से महिला घायल
Updated at : 23 Jan 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह बस स्टैंड. स्कूटी हाइवे पर चढ़ते ही हुई दुर्घटना गालूडीह पुलिस ने ट्रक किया जब्त चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज गालूडीह : गालूडीह बस स्टैंड के पास हाइवे पर रविवार की दोपहर में एक स्कूटी और 407 ट्रक (जेएच 05आर/0817) टकरा गयी. इससे स्कूटी पर सवार महिला पूर्णिमा महतो गंभीर रूप से घायल हो […]
विज्ञापन
गालूडीह बस स्टैंड. स्कूटी हाइवे पर चढ़ते ही हुई दुर्घटना
गालूडीह पुलिस ने ट्रक किया जब्त
चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गालूडीह : गालूडीह बस स्टैंड के पास हाइवे पर रविवार की दोपहर में एक स्कूटी और 407 ट्रक (जेएच 05आर/0817) टकरा गयी. इससे स्कूटी पर सवार महिला पूर्णिमा महतो गंभीर रूप से घायल हो गयी. वह स्कूटी पर अपनी बेटी दीप्ती महतो को लेकर बैठी थी. स्कूटी उसका भांजा रवींद्र महतो चला रहा था. स्कूटी पर रवींद्र की बहन विनती महतो भी बैठी थी. रविंद्र को हल्की चोट लगी. वहीं दिप्ती और विनती सुरक्षित है. पूर्णिमा महतो के पांव में गंभीर चोट लगी है. उसका पांव फूल गया है. स्थानीय क्लीनिक में इलाज कराया गया. बेहतर इलाज के लिए घाटशिला ले जाया गया. सूचना पाकर पुलिस पहुंची. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. रवींद्र महतो के बयान पर ट्रक के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. स्कूटी सवार नरसिंहपुर से घाटशिला की ओर जाने के लिए जैसे ही चौराहे के पास हाइवे पर चढ़ा 407 ट्रक से टकरा गया.
बस स्टैड : स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हो रही दुर्घटनाएं
गालूडीह बस स्टैंड के पास हाइवे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आये दिन दुर्घटना हो रही है. यहां चौराहा है. बंगाल जाने वाली सड़क यहां से मुड़ती है. हाइवे के पार महुलिया मारवाड़ी हिंदी मवि, महलिया बांग्ला मवि, रंकिनी शिशु मंदिर, वीणा पानी स्कूल है, मैरीलैंड इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित है. अक्सर हाइवे पार कर विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज जाते हैं. बच्चों से भरी स्कूल वैन यहां से गुजरती है. हाइवे पर तेज गति से टेंकर, ट्रक भारी वाहन दोनों ओर से गुजरते रहते हैं.. गालूडीह पुलिस ने कहा कि मांग जायज है. वरीय अधिकारियों के आदेश पर स्पीड ब्रेकर बन सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




