मुसाबनी : सुरदा जंगल लगी आग, दमकल ने काबू पाया

Updated at : 23 Jan 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
मुसाबनी : सुरदा जंगल लगी आग, दमकल ने काबू पाया

मुसाबनी : सुरदा क्रॉसिंग के समीप अकाशिया जंगल में रविवार की दोपहर में आग लग गयी. आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया. सूखी झाड़ियों में हवा के कारण तेजी से आग फैलने लगी. आग वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा सड़क के पार स्थित यूनियन बैंक की सुरदा शाखा तक पहुंच गयी. वार्ड मेंबर अरुण कुमार, […]

विज्ञापन

मुसाबनी : सुरदा क्रॉसिंग के समीप अकाशिया जंगल में रविवार की दोपहर में आग लग गयी. आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया. सूखी झाड़ियों में हवा के कारण तेजी से आग फैलने लगी. आग वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा सड़क के पार स्थित यूनियन बैंक की सुरदा शाखा तक पहुंच गयी. वार्ड मेंबर अरुण कुमार, झामुमो नेता गौरांग माहली, आजसू महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष सुधारानी बेसरा, राजेश सिंह समेत ग्रामीणों ने आग बुझाने में जुटे थे. दूरभाष पर आग लगने की सूचना सीओ साधुचरण देवगम को दी गयी. सीओ ने आइसीसी के जीएम को आग लगने की सूचना देकर दमकल भेजने का अनुरोध किया. करीब आधा घंटा बाद मऊभंडार से आइसीसी का दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola