फॉरेस्ट ब्लॉक व मुर्गाघुटू के मुखिया पर कार्रवाई

Updated at : 22 Jan 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
फॉरेस्ट ब्लॉक व मुर्गाघुटू के मुखिया पर कार्रवाई

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड सभा कक्ष में शनिवार को शौचालय निर्माण की प्रगति को लेकर मुखिया, जल सहिया की बैठक हुई. इसमें एसडीओ सुशांत गौरव उपस्थित थे. शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गयी. फॉरेस्ट ब्लॉक और मुर्गाघुटू पंचायत में शौचालय निर्माण की प्रगति शून्य होने के कारण एसडीओ ने दोनों पंचायत के मुखिया […]

विज्ञापन

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड सभा कक्ष में शनिवार को शौचालय निर्माण की प्रगति को लेकर मुखिया, जल सहिया की बैठक हुई. इसमें एसडीओ सुशांत गौरव उपस्थित थे. शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गयी. फॉरेस्ट ब्लॉक और मुर्गाघुटू पंचायत में शौचालय निर्माण की प्रगति शून्य होने के कारण एसडीओ ने दोनों पंचायत के मुखिया को फटकार लगायी. उन्होंने दोनों मुखिया से स्पष्टीकरण मांगने व कार्रवाई का निर्देश बीडीओ को दिया.

एसडीओ ने कहा कि प्रखंड को खुले में शौच मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए तेजी से शौचालय निर्माण करना होगा. शौचालय निर्माण की प्रगति का प्रतिदिन जानकारी रखने का निर्देश दिया. बैठक में 25 जनवरी तक शौचालय निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया.

इस मुद्दे पर 25 जनवरी को अगली बैठक होगी. एसडीओ ने बैठक में अनुपस्थित रहने के लिए तेरंगा पंचायत की मुखिया को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया. बैठक में सीओ साधु चरण देवगम, सभी पंचायत के मुखिया, स्वयं सेवक, जल सहिया उपस्थित थे. एसडीओ ने सीओ साधु चरण देवगम को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola