काठसाकड़ा में एक भी शौचालय की स्वीकृति नहीं

मुसाबनी : कुइलीसूता के काठसाकड़ा गांव के ग्राम प्रधान पालू मांझी ने बताया कि गांव के लोग खुले में शौच मुक्त होने को इच्छुक है. अबतक गांव में एक भी शौचालय निर्माण को स्वीकृति नहीं मिली है. श्री मांझी ने कहा गांव में आदिवासी व पिछड़े वर्ग के 70 परिवार निवास करते हैं. सभी ग्रामीण […]
मुसाबनी : कुइलीसूता के काठसाकड़ा गांव के ग्राम प्रधान पालू मांझी ने बताया कि गांव के लोग खुले में शौच मुक्त होने को इच्छुक है. अबतक गांव में एक भी शौचालय निर्माण को स्वीकृति नहीं मिली है. श्री मांझी ने कहा गांव में आदिवासी व पिछड़े वर्ग के 70 परिवार निवास करते हैं. सभी ग्रामीण खेती बाड़ी व मजदूरी पर निर्भर हैं.
अपने से शौचालय नहीं बना पाये हैं. सरकारी शौचालय निर्माण योजना के लिए पंचायत के मुखिया से कई बार मिले, लेकिन अबतक गांव में शौचालय निर्माण शुरू नहीं हुआ. ग्राम प्रधान ने कहा ग्रामीण शौचालय नहीं होने से खुले में शौच जाने को विवश हैं. भइयांबोरो गांव में बने शौचालय तोड़ ईंट निकाल लिए गये हैं. शौचालयों का उपयोग अधिकांश ग्रामीण नहीं कर रहे. आदिम जनजाति बहुल टोलों के सबर एवं बिरहोर परिवारों के घरों में शौचालय अब तक नहीं बने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




