रामकृष्ण मठ का गार्डेन समेत दुकानों के छज्जे हटेंगे

घाटशिला : घाटशिला स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया शाखा से मऊभंडार तक सोमवार को अंचलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में रेल भूमि की मापी की गयी. रेल भूमि पर दुकान लगाने वालों को दुकान और दुकान के बाहर एस्बेस्टस शीट का छज्जा हटाने की अपील की गयी. अगर जेसीबी से एस्बेस्टस हटाने पर दुकानदारों […]
घाटशिला : घाटशिला स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया शाखा से मऊभंडार तक सोमवार को अंचलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में रेल भूमि की मापी की गयी. रेल भूमि पर दुकान लगाने वालों को दुकान और दुकान के बाहर एस्बेस्टस शीट का छज्जा हटाने की अपील की गयी. अगर जेसीबी से एस्बेस्टस हटाने पर दुकानदारों से जुर्माना वसूला जायेगा. अंचलाधिकारी ने बताया कि मापी के दौरान यह बात सामने आयी कि दाहीगोड़ा रामकृष्ण मठ के मुख्य गेट के बाहर गार्डेन रेलवे भूमि पर बना है.
गार्डेन हटाने को कहा गया है, ताकि सड़क और चौड़ी हो सके. सीओ ने बताया कि दाहीगोड़ा और मऊभंडार में अधिकांश दुकान के एस्बेस्टस और दुकानों के सामान रेलवे की भूमि पर रखे गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




