40 मौजा के ग्रामीणों ने की पूजा

Updated at : 16 Jan 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
40 मौजा के ग्रामीणों ने की पूजा

चाकुलिया. रुपुषकुंडी गांव में तीन दिवसीय संन्यासी मेला का उदघाटन चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रुपुषकुंडी गांव में संन्यासी पूजा कमेटी और हिंदू मिलन मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय संन्यासी मेला रविवार से शुरू हुआ. पहले दिन वार्षिक संन्यासी पूजा की गयी. इसके लिए 40 मौजा के ग्रामीणों की […]

विज्ञापन

चाकुलिया. रुपुषकुंडी गांव में तीन दिवसीय संन्यासी मेला का उदघाटन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रुपुषकुंडी गांव में संन्यासी पूजा कमेटी और हिंदू मिलन मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय संन्यासी मेला रविवार से शुरू हुआ. पहले दिन वार्षिक संन्यासी पूजा की गयी. इसके लिए 40 मौजा के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. पुजारी अमल कुमार नायक ने मंत्रोच्चारण कर पूजा करवायी.
विधायक कुणाल षाड़ंगी भी मेला में पहुंचे. पूजा कमेटी ने विधायक को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. विधायक ने कहा संन्यासी मेला क्षेत्र के लिए धरोहर है. लोग संगठित होकर मेला का संरक्षण करें. विधायक ने कहा कि वे प्रयास करेंगे कि संन्यासी पीठ की चहारदीवारी का निर्माण हो सके. मौके पर बहरागोड़ा कॉलेज के प्रोफेसर आशीष भोल,
किशोर घटवारी, जिप सदस्य शिव चरण हांसदा ने भी संबोधित किया. शाम चार बजे से पश्चिम बंगाल के बेलदा से आये राधा कृष्ण बाउत संप्रदाय ने बाउल संगीत प्रस्तुत किया गया. संगीत सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. इस अवसर पर कार्तिक चंद्र दे, सहदेव नायक, गौरी शंकर घटवारी, दीनबंधु दे, चंडी चरण साधु, अमृत नायक आदि उपस्थित थे.
रुपुषकुंडी में सामुदायिक भवन का उदघाटन
चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रुपुषकुंडी गांव स्थित संन्यासी स्थान पर विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का उदघाटन रविवार को हुआ. विधायक कुणाल षाड़ंगी की उपस्थिति में भवन का उदघाटन किशोर घटवारी और वासुदेव नायक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौक पर विधायक ने कहा कि संन्यासी पूजा कमेटी ने पिछले वर्ष सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की थी. उनकी मांग पर भवन का निर्माण कराया गया. भवन निर्माण होने से कमेटी को पूजा के संचालन में सहूलियत होगी. मौके पर जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, अर्जुन पूर्ति, चंडी साधु आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola