बहरागोड़ा चेकपोस्ट दलालों से मुक्त करें : एसपी

बहरागोड़ा : ग्रामीण एसपी शैलैंद्र वर्णवाल ने गुरुवार को बहरागोड़ा में एनएच 33 किनारे स्थित वाणिज्य कर चेकनाका का जायजा लिया. उन्होंने समीर होटल के समीप एक ट्रेलर को खड़ा देख चालक से पूछताछ की. श्री वर्णवाल ने चालक से पूछा कि वाहन यहां क्यों खड़ा है. चालक ने बताया कि प्रदूषण का कागजात तैयार […]
बहरागोड़ा : ग्रामीण एसपी शैलैंद्र वर्णवाल ने गुरुवार को बहरागोड़ा में एनएच 33 किनारे स्थित वाणिज्य कर चेकनाका का जायजा लिया. उन्होंने समीर होटल के समीप एक ट्रेलर को खड़ा देख चालक से पूछताछ की. श्री वर्णवाल ने चालक से पूछा कि वाहन यहां क्यों खड़ा है. चालक ने बताया कि प्रदूषण का कागजात तैयार करना है. एसपी ने चालक से पूछा कि कागजात कौन बनायेगा. चालक ने कहा कि एक दलाल से बात हुई है. श्री वर्णवाल चालक को अपने वाहन पर बैठा कर चेकपोस्ट पहुंचे.
चेकपोस्ट के पदाधिकारी एस एस सिंह से ग्रामीण एसपी ने कागज को दिखाते हुए जानकारी ली. बाद में चालक को छोड़ दिया गया. ग्रामीण एसपी ने चेकपोस्ट के पदाधिकारी और चौकीदारों से कहा कि चेकपोस्ट को दलाल मुक्त बनायें. चेकपोस्ट के आस पास दलाल नजर नहीं आना चाहिए. उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट पर अधिक जवान तैनात किये जायेंगे. किसी पर संदेह हो तो इसकी शिकायत मुझसे करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




