चाकुलिया: वन कर्मियों पर हमला डंपर छुड़ाने का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 13 Jan 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
चाकुलिया: वन कर्मियों पर हमला डंपर छुड़ाने का आरोपी गिरफ्तार

चाकुलिया : चाकुलिया थानांतर्गत सातकठिया गांव निवासी हबला गिरी को पुलिस ने गुरुवार को धालभूमगढ़ से गिरफ्तार किया. इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने कहा कि हबला गिरी पर चाकुलिया थाना में तीन मामले दर्ज हैं. विगत आठ अक्तूबर 2016 को हबला गिरी समेत अन्य आरोपियों ने वन कर्मियों पर पत्थरबाजी और हवाई फायरिंग कर लोहा पत्थर […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया थानांतर्गत सातकठिया गांव निवासी हबला गिरी को पुलिस ने गुरुवार को धालभूमगढ़ से गिरफ्तार किया. इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने कहा कि हबला गिरी पर चाकुलिया थाना में तीन मामले दर्ज हैं. विगत आठ अक्तूबर 2016 को हबला गिरी समेत अन्य आरोपियों ने वन कर्मियों पर पत्थरबाजी और हवाई फायरिंग कर लोहा पत्थर से लदा डंपर को छुड़ा कर भागने का आरोप है.

इस संबंध में वनरक्षी शैलेंद्र सिंह के बयान पर चार नामजद समेत अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ था. शाम में ग्रामीण एसपी शैलेंद्र वर्णवाल थाना पहुंचे और हाबला गिरी से पूछताछ की. उन्होंने इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो को उचित दिशा निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola