नक्सली सोनाली टुडू को पुलिस ने लिया रिमांड पर

Updated at : 08 Jan 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली सोनाली टुडू को पुलिस ने लिया रिमांड पर

सुपाई टुडू की हत्या के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम बंद 10 को सीपीआइ बंगाल स्टेट कमेटी के सचिव आकाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किया खुलासा आकाश ने कहा दो जनवरी को सुपाई को पकड़ा और तीन जनवरी को इनकाउंटर कर दिया गया घाटशिला : सीपीआइ माओवादी के बंगाल स्टेट कमेटी के सचिव आकाश ने प्रेस […]

विज्ञापन

सुपाई टुडू की हत्या के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम बंद 10 को

सीपीआइ बंगाल स्टेट कमेटी के सचिव आकाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किया खुलासा
आकाश ने कहा दो जनवरी को सुपाई को पकड़ा और तीन जनवरी को इनकाउंटर कर दिया गया
घाटशिला : सीपीआइ माओवादी के बंगाल स्टेट कमेटी के सचिव आकाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तीन जनवरी को झूठे संघर्ष के नाम पर जोनल सदस्य सुपाई टुडू की हत्या एवं सोनाली की गिरफ्तारी के खिलाफ 10 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम बंद का आह्वान किया है.
बंगाल स्टेट कमेटी के नक्सली लेटर पेड में बांग्ला भाषा में जारी विज्ञप्ति में आकाश ने कहा है कि 2 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम जिला के नामोलेपा गांव से सुपाई और सोनाली को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस-प्रशासन ने हत्या
की षड़यंत्र रची और झूठा मुठभेड़ दिखा कर तीन जनवरी को सुपाई टुडू की हत्या कर दी गयी. इस हत्या की घटना को छुपाने के लिए डीजीपी के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन ने मुठभेड़ का प्रचार किया. यह इलाके के विप्लवी जनता समझ नहीं पा रहे हैं. विज्ञप्ति में जनता से आह्वान किया गया है कि इस घटना की पड़ताल कर घटना की सच्चाई को उजागर करें. झूठे मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ दस जनवरी को 24 घंटे के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला बंद को सफल करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola