डटे रहे अभिभावक, आज कोई निर्णय संभव

Published at :21 Feb 2014 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
डटे रहे अभिभावक, आज कोई निर्णय संभव

मुसाबनी : केंद्रीय विद्यालय सुरदा के बंदी के फरमान को वापस लेने की मांग को लेकर विद्यालय गेट के समक्ष केंद्रीय विद्यालय सुरदा अभिभावक संघ का अनिश्चित कालीन आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा. बुधवार सुबह 10 बजे से अभिभावक संघ के संयोजक विप्लवेश मिश्र के नेतृत्व में आठ महिला-पुरुष आमरण अनशन पर बैठे […]

विज्ञापन

मुसाबनी : केंद्रीय विद्यालय सुरदा के बंदी के फरमान को वापस लेने की मांग को लेकर विद्यालय गेट के समक्ष केंद्रीय विद्यालय सुरदा अभिभावक संघ का अनिश्चित कालीन आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा. बुधवार सुबह 10 बजे से अभिभावक संघ के संयोजक विप्लवेश मिश्र के नेतृत्व में आठ महिला-पुरुष आमरण अनशन पर बैठे हैं.

रात में ठंड के बावजूद अनशन जारी रहा. रात में मुसाबनी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मधु बाड़ा ने अनशन पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की. अनशन के दूसरे दिन प्रभारी डॉ एभी के बाखला ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच गुरुवार दोपहर को की. डॉ बाखला ने भूख हड़ताल पर बैठी पिंकी राय एवं शोभा कुमारी का ब्लड प्रेशर बढ़ा पाया. अनशन के दूसरे दिन जिप सदस्य राजू कर्मकार, ऋतु मुमरू, पद्मनी बेहरा तथा विनोद कुमार भी अनशन में शामिल हो गये.

गुरुवार को अनशन के दिन दिन एक दर्जन महिला-पुरुष केवी सुरदा को बंद करने के आदेश के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola