नृत्य में रुचि से संस्कृति निखरती है : एसडीओ
Updated at : 19 Dec 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

एकलव्य डांस अकादमी का ‘एक शाम नुपुर की झंकार’ घाटशिला : मऊभंडार के कॉपर क्लब में एकलव्य डांस अकादमी और अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो के संयुक्त तत्वावधान में एक शाम नुपुर की झंकार का आयोजन हुआ. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि आइसीसी के महाप्रबंधक डीके चौधरी और अनुमंडलाधिकारी सुशांत गौरव ने दीप प्रज्जवलित कर किया. […]
विज्ञापन
एकलव्य डांस अकादमी का ‘एक शाम नुपुर की झंकार’
घाटशिला : मऊभंडार के कॉपर क्लब में एकलव्य डांस अकादमी और अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो के संयुक्त तत्वावधान में एक शाम नुपुर की झंकार का आयोजन हुआ. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि आइसीसी के महाप्रबंधक डीके चौधरी और अनुमंडलाधिकारी सुशांत गौरव ने दीप प्रज्जवलित कर किया. एसडीओ सुशांत गौरव ने कहा नृत्य संगीत में रुचि लेने से कला और संस्कृति में निखार आता है. जो बच्चे नृत्य कर रहे हैं. उनके बेहतर भविष्य में यह सहयोग करेगा. सबसे पहले अभिषेक एंड ग्रुप ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर अनुष्का एंड ग्रुप, नजरूल गीत सागरिका महापात्र, नदिया से जगी स्वागाता मुखर्जी,
दृष्टि हर्षिता दास, भारत नाटयम आकृति दास, नागरे गीत एसकेएमपी स्कूल के विद्यार्थी, मैया यशोदा प्रियाशा एंड ग्रुप, श्री राधेर मन भजन गुरू गुरू ओमिनीश दास एंड ग्रुप, रंगबती शिरा प्रियाशा एंड ग्रुप, गीत उपासना दास, संगमित्रा, मौमिता, सुष्मिता एंड ग्रुप, कथक स्नेहा कर और तनीशा, अनुभव शिवम, गजल योगेंद्र त्रिपाठी, कथक, ओड़िशी, भरतनाटमय एकलव्य के छात्रों ने किया. मेलोडी राजश्री चक्रवर्ती ने प्रस्तुत किया. इस मौके पर डॉ पीएन मिश्रा, सरीता मिश्रा, आइसीसी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण सिंहदेव, महासचिव ओम प्रकाश सिंह, प्रो मित्रेश्वर समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




