केवी सुरदा को बंद नहीं होने देंगे : झाविमो

Published at :19 Feb 2014 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
केवी सुरदा को बंद नहीं होने देंगे : झाविमो

जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय विद्यालय सुरदा के लिए सुरक्षित आश्रय नहीं उपलब्ध कराने के कारण एक अप्रैल से उसे बंद करने का आदेश देने को लेकर झाविमो आंदोलित हो गया है. मंगलवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राखा मोड़ चौक के समीप झारखंड विकास मोर्चा के सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रताप सिंह […]

विज्ञापन

जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय विद्यालय सुरदा के लिए सुरक्षित आश्रय नहीं उपलब्ध कराने के कारण एक अप्रैल से उसे बंद करने का आदेश देने को लेकर झाविमो आंदोलित हो गया है.

मंगलवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राखा मोड़ चौक के समीप झारखंड विकास मोर्चा के सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल का पुतला फूंका. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रताप सिंह ने कहा कि यह काफी दिन पुराना विद्यालय है. इस विद्यालय को बंद नही होने देंगे.

इस विद्यालय के चेयरमैन खुद उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल हैं और वह विद्यालय के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं. इस विद्यालय को सरकार द्वारा पुन: शुरू करवाने के लिए विचार करें. इस विद्यालय के बंद हो जाने से लगभग 950 छात्र-छात्राओं का भविश्य अंधेरे में हो जायेगा.

इस मौके पर चंचल दास, फिरंगी राम, मोनू कुमार, अभीषेक पांडे, संतोश महतो, गणोश नाथ, शेखर गुप्ता, गोवर्धन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola