पार्टी के हित में काम करें भाजपा कार्यकर्ता : महतो

Updated at : 14 Dec 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
पार्टी के हित में काम करें भाजपा कार्यकर्ता : महतो

चाकुलिया : चाकुलिया भाजपा मंडल कार्यालय में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष शतदल महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा ने चाकुलिया मंडल कमेटी के सदस्यों को पार्टी हित में काम करने को कहा. श्री महापात्रा ने कहा कि मंडल कमेटी का विस्तार होने से पार्टी मजबूत होगा. कमेटी में युवाओं को जगह […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया भाजपा मंडल कार्यालय में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष शतदल महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा ने चाकुलिया मंडल कमेटी के सदस्यों को पार्टी हित में काम करने को कहा. श्री महापात्रा ने कहा कि मंडल कमेटी का विस्तार होने से पार्टी मजबूत होगा. कमेटी में युवाओं को जगह मिली.

उन्होंने कहा कि युवा ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर सरकार की ओर से चलायी जारी कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को पार्टी से जोड़ें. उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को घाटशिला में जिला के सभी मंडल कमेटी और जिला पदाधिकारियों की एक बैठक होगी. बैठक में प्रदेश के सभी भाजपा पदाधिकारी उपस्थित होंगे. 23 से 26 दिसंबर तक हर
मंडल में बूथ स्तर पर सुशासन राज कार्यक्रम के तहत लोगों को सरकारी की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी. श्री महापात्रा ने कहा कि मंडल अध्यक्ष सभी मोरचा के मंडल अध्यक्ष की चयन सूचि जिला कमेटी को सौंपे. बैठक में जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, शंभु मल्लिक, साधन मल्लिक, पिंटु सिंह, पार्थो महतो, चंदन महतो, संजय दास, सुधीर महतो, विश्वनाथ हांसदा, सुरेश सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola