जब्त 20 लाख के पुराने नोट ले गया आयकर विभाग

Published at :04 Dec 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
जब्त 20 लाख के पुराने नोट ले गया आयकर विभाग

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर पुलिस ने 20 नवंबर को कॉलेज मोड़ से 20 लाख रुपये के पुराने नोट ओड़िशा से बंगाल ले जाते समय जब्त किया गया था. इसे लेकर आयकर विभाग ने बंगाल के कोरोनेटर कंपनी के एजीएम देवव्रत व डायरेक्टर को जवाब तलब के लिए 29 नवंबर को आयकर विभाग के जमशेदपुर कार्यालय में […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर पुलिस ने 20 नवंबर को कॉलेज मोड़ से 20 लाख रुपये के पुराने नोट ओड़िशा से बंगाल ले जाते समय जब्त किया गया था. इसे लेकर आयकर विभाग ने बंगाल के कोरोनेटर कंपनी के एजीएम देवव्रत व डायरेक्टर को जवाब तलब के लिए 29 नवंबर को आयकर विभाग के जमशेदपुर कार्यालय में उपस्थित होने का सम्मन जारी किया था. इस मामले में शनिवार को आयकर विभाग के उप निदेशक विजय कुमार सहित एक अन्य अधिकारी जगन्नाथपुर थाना पहुंचे.

जब्त राशि जगन्नाथपुर स्टेट बैंक के जरिये आयकर विभाग के खाते में जमा कराने पहुंचे. तकनीकी बाधा के कारण राशि जमा नहीं हो सकी. इसके बाद में अधिकारी राशि अपने साथ जमशेदपुर ले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola