बहरागोड़ा. झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

Published at :01 Dec 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा. झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में बुधवार को झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसकी अध्यक्षता गुरु चरण मुर्मू ने की. सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक कुणाल षाड़ंगी, झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन और पूर्व सांसद सुमन महतो ने झंडोत्तोलन कर और शहीद निर्मल महतो व शहीद सुनील महतो की तसवीर पर […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में बुधवार को झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसकी अध्यक्षता गुरु चरण मुर्मू ने की. सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक कुणाल षाड़ंगी, झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन और पूर्व सांसद सुमन महतो ने झंडोत्तोलन कर और शहीद निर्मल महतो व शहीद सुनील महतो की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर किया.

विधायक श्री षाड़ंगी ने कहा कि प्रखंड कमेटी का मतलब जनता की समस्याओं को जनप्रतिनिधि से लेकर जिला स्तर तक पहुंचाना है. विधायक ने कहा कि पिछले दो साल में प्रखंड कमेटी का कार्यकाल काफी कमजोर रहा है. सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने से संगठन मजबूत होगा. कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करें. विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता चाय की दुकान पर बैठ कर पार्टी को दो भाग में नहीं बांटे.
मौके पर पूर्व सांसद सुमन महतो ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी के सिद्धांत के अनुसार तीन साल का होता है. झामुमो माटी की पार्टी है. कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करें. सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन से मूलवासी और आदिवासियों की जमीन पर खतरा है. आप देखते रह जायेंगे और आपकी जमीन पर पूजिपतियों का राज चलेगा.
सम्मेलन को जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन, जिला सचिव लालटु महतो, जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महावीर मुर्मू आदि ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर जिप सदस्य ऐलिश
मांडी, अर्जुन पूर्ति, सत्यवान नायक, प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, निर्मल दूबे, मुखिया पानसरी हांसदा, सोमाय हांसदा, सुमन कल्याण मंडल, असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, बबलू साव, दिपक महापात्रा, दीपक बारिक, गोपन परिहारी, जगदीश भगत, निमाई पैड़ा, सोमू लेंका, ललित मांडी, लक्ष्मी नारायण जेना, शिबू प्रधान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
केशरदा के पंसस झामुमो में. बहरागोड़ा में आयोजित झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन में केशरदा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनंत महंती झामुमो में शामिल हो
गये. विधायक कुणाल षाड़ंगी और पूर्व विधायक सह पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने पार्टी में उनका स्वागत माला पहना कर किया. विधायक ने कहा कि वे संकेतिक तौर पर झामुमो में शामिल हुए हैं. वे जल्द ही अपने समर्थकों के साथ झामुमो का
दामन थामेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola