1000 के नोट पर वर्ष नहीं बैंक ने लौटाये 46 नोट

Published at :15 Feb 2014 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
1000 के नोट पर वर्ष नहीं बैंक ने लौटाये 46 नोट

घाटशिला:मऊभंडार की एक बैंक की शाखा ने एक ग्राहक को 1000 रुपये के 46 नोटों को लौटा दिया. बैंक के पदाधिकारी ने ग्राहक से कहा कि उक्त रुपये जो लौटाये गये हैं, उन पर वर्ष अंकित नहीं है. उक्त नोट मार्च के बाद ही बैंक की शाखा में जमा किये जा सकते हैं. ग्राहक ने […]

विज्ञापन

घाटशिला:मऊभंडार की एक बैंक की शाखा ने एक ग्राहक को 1000 रुपये के 46 नोटों को लौटा दिया. बैंक के पदाधिकारी ने ग्राहक से कहा कि उक्त रुपये जो लौटाये गये हैं, उन पर वर्ष अंकित नहीं है. उक्त नोट मार्च के बाद ही बैंक की शाखा में जमा किये जा सकते हैं. ग्राहक ने बताया कि उसने 1000 रुपये के 100 नोट निकाले थे. 100 में से 46 नोटों पर वर्ष अंकित नहीं था. इसके कारण उसे उक्त नोट लौटा दिये गये. ग्राहक ने बताया कि घाटशिला की बैंक की शाखा से एक लाख रुपये की निकासी की थी. उसे वह मऊभंडार की एक शाखा में जमा करने गया. जहां बैंक के पदाधिकारी ने 46 नोटों को लौटाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola