ठेकेदारी में बहाल आश्रित मास्टर रोल में करेंगे काम

Published at :14 Feb 2014 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
ठेकेदारी में बहाल आश्रित मास्टर रोल में करेंगे काम

विधायक की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी व धरना समाप्त, दो प्रस्तावों पर बनी सहमति घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी कारखाना के मुख्य द्वार पर विधायक रामदास सोरेन की अनिश्चतकालीन आर्थिक नाकेबंदी और धरना चौथे दिन घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में संपन्न वार्ता के बाद समाप्त हो गयी. वार्ता में विचार विमर्श के बाद दो प्रस्तावों पर सहमति बनी. […]

विज्ञापन

विधायक की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी व धरना समाप्त, दो प्रस्तावों पर बनी सहमति

घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी कारखाना के मुख्य द्वार पर विधायक रामदास सोरेन की अनिश्चतकालीन आर्थिक नाकेबंदी और धरना चौथे दिन घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में संपन्न वार्ता के बाद समाप्त हो गयी.

वार्ता में विचार विमर्श के बाद दो प्रस्तावों पर सहमति बनी. लिखित प्रस्ताव पर विधायक समेत वार्ता में शामिल आइसीसी कंपनी के महाप्रबंधक नंदिश एचएन, सहायक श्रमायुक्त ( केंद्रीय) चाईबासा मकसूद अहमद खान, उप श्रमायुक्त श्याम सुंदर पांडेय, उप मुख्य कारखाना निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र, प्रभारी एसडीओ सह भूमि उप समाहर्ता शंकर यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभु सहाय टोपनो ने हस्ताक्षर किया.

विचार-विमर्श के बाद बनी सहमति

लिखित प्रस्ताव में कहा गया है कि ठेकेदार को हटाकर, जो आश्रित ठेकेदारी में काम कर रहे हैं, उन्हें कंपनी मास्टर रोल में रखेगी. इस मसौदे पर आइसीसी प्रबंधन अपना प्रस्ताव शीघ्र मुख्यालय भेजेगा और मुख्यालय से तीन माह के अंदर सहमति प्राप्त की जायेगी. दूसरे प्रस्ताव में कहा गया है कि बाहरी सुरक्षा कर्मियों के नियोजन का जहां तक प्रश्न है.

उस पर यह सहमति बनी है कि प्रबंधन द्वारा नयी सुरक्षा एजेंसी की नियुक्ति करने के लिए निविदा आमंत्रित की गयी है. उसमें यह शर्त शामिल है कि एजेंसी निविदा प्राप्त करेगी और स्थानीय लोगों की नियुक्ति में प्राथमिकता देगी. इस मसौदे का प्रस्ताव भी अति शीघ्र आइसीसी प्रबंधन मुख्यालय भेजेगा. वार्ता में एजीएम (एचआर) कमलेश सोनी, बीडीओ कुंदन कुमार, सीओ सह प्रभारी कार्यपालक दंडाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश हांसदा, सचिव लालटू महतो, प्रमोद लाल, बाघराय मार्डी समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola