केमिस्ट्री प्रयोगशाला का फर्नीचर टूटा, परेशानी

Published at :17 Nov 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
केमिस्ट्री प्रयोगशाला का फर्नीचर टूटा, परेशानी

बहरागोड़ा : झारखंड छात्र मोरचा (जेसीएम) के सदस्यों ने बुधवार को बहरागोड़ा कॉलेज में रसायन प्रयोगशाला नहीं होने के संबंध में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो बीएम गिरी को ज्ञापन सौंपा. सदस्यों ने कहा कि लगभग 40 दिन पहले रसायन प्रयोगशाला का फर्नीचर तोड़ दिया गया. आज तक इसकी मरम्मत नहीं हुई. इससे विज्ञान विषय […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : झारखंड छात्र मोरचा (जेसीएम) के सदस्यों ने बुधवार को बहरागोड़ा कॉलेज में रसायन प्रयोगशाला नहीं होने के संबंध में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो बीएम गिरी को ज्ञापन सौंपा.

सदस्यों ने कहा कि लगभग 40 दिन पहले रसायन प्रयोगशाला का फर्नीचर तोड़ दिया गया. आज तक इसकी मरम्मत नहीं हुई. इससे विज्ञान विषय पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है. प्राचार्य ने कहा कि प्रयोगशाला की निविदा निकलने के बाद संवेदक कार्य कर रहा है. संवेदक को जल्द प्रयोगशाला ठीक करने को कहा जायेगा. मौके पर जेसीएम के जिलाध्यक्ष राजीव गिरी, हंबीर हेंब्रम, भारती गोस्वामी, पल्लवी राय, जयश्री घोष, अनूप राउत, किरण नायक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola