धालभूमगढ़ जीएनडी कॉलेज में तालाबंदी

धालभूमगढ़ : झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संघर्ष मोरचा के आह्वान पर बुधवार को जीएनडी इंटर कॉलेज में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने तालाबंदी की और कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की. वित्त रहित इंटर कॉलेजों को अधिग्रहण करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया है. प्राचार्य अंगद महाकुड़ ने […]
धालभूमगढ़ : झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संघर्ष मोरचा के आह्वान पर बुधवार को जीएनडी इंटर कॉलेज में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने तालाबंदी की और कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की. वित्त रहित इंटर कॉलेजों को अधिग्रहण करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया है.
प्राचार्य अंगद महाकुड़ ने बताया कि कॉलेज स्थायी प्रस्वीकृत है. 32 वर्षो से वे कॉलेज में पढ़ाई करा रहे हैं. देश में झारखंड ही एक मात्र राज्य है, जहां वित्त रहित शिक्षा व्यवस्था है. इंटर कॉलेज उच्च शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के बीच की कड़ी है. वित्त रहित शिक्षा व्यवस्था में भी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी लगातार मेहनत कर रहे हैं.
तालाबंदी और हड़ताल में प्रवेश पत्र अधविद्य परिषद से नहीं लगाया जायेगा. वितरण भी नहीं किया जायेगा. जीएनडी इंटर कॉलेज से लगभग 200 विद्यार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे. तालाबंदी से इंटर कला और वाणिज्य संकाय के 540 विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होगी. इस मौके पर दशरथ सिंह, स्वप्ना दे, मीता सेन, रेखा सिंह, सुजीत उपाध्याय, शशि कला गुप्ता, अशोक सिंह, अशोक पात्र, सोमनाथ गोस्वामी, गौतम महंती, ललित सुर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




