पटमदा में नहीं खुली एटीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटमदा. रुपये निकासी व जमा करने के लिए बैंकों में उमड़ी भीड़ बैंक में किसान को मिला नया दो हजार का नोट. पटमदा : पटमदा व बोड़ाम में शनिवार को भी एटीएम नहीं खुले. एटीएम के नहीं खुलने से किसान, व्यवसायी समेत आम लोगों को भी काफी परेशानी हुई. बैंकों में भी देर शाम तक […]
विज्ञापन
पटमदा. रुपये निकासी व जमा करने के लिए बैंकों में उमड़ी भीड़
बैंक में किसान को मिला नया दो हजार का नोट.
पटमदा : पटमदा व बोड़ाम में शनिवार को भी एटीएम नहीं खुले. एटीएम के नहीं खुलने से किसान, व्यवसायी समेत आम लोगों को भी काफी परेशानी हुई. बैंकों में भी देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही. पटमदा के बैंकों में 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक जमा किये गये. जबकि बोड़ाम में दो करोड़ रुपये के आस-पास बैंकों में रुपये जमा लिये गये. पटमदा व बोड़ाम के बैंकों में शनिवार को पहली बार लोगों को दो हजार रुपये का नया नोट दिया गया.
पटमदा बैंक अॉफ इंडिया में बीडीअो सच्चिदानंद महतो, सीअो निवेदिता नियति, बैंक मेनेजर वरूण कुमार चौधरी की उपस्थिति में पवनपुर गांव के किसान हरेकृष्ण महतो को पुराने नोटों के बदले दो हजार रुपये का नया नोट दिया गया. इसके अलावा अन्य कर्इ लोगों को भी दो हजार रुपये के नये नोट दिये गये. देर शाम तक बेंकों में लोगों की लंबी कतार लगी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




