रुपये निकासी व जमा करने के लिए लगी भीड़

Published at :13 Nov 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
रुपये निकासी व जमा करने के लिए लगी भीड़

नरवा : सुंदरनगर बैंक ऑफ इंडिया में शनिवार को रुपये निकासी व जमा करने के लिए सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लग गयी. लेकिन जब ग्राहकों को पता चला कि बैंक में रुपये नहीं हैं, तो उन्हें झटका लगा. शनिवार को केवल बैंक में रुपये जमा कर लोग लौट गये. जानकारी के अनुसार लगभग […]

विज्ञापन

नरवा : सुंदरनगर बैंक ऑफ इंडिया में शनिवार को रुपये निकासी व जमा करने के लिए सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लग गयी. लेकिन जब ग्राहकों को पता चला कि बैंक में रुपये नहीं हैं, तो उन्हें झटका लगा. शनिवार को केवल बैंक में रुपये जमा कर लोग लौट गये.

जानकारी के अनुसार लगभग चार सौ ग्राहकों ने रुपये जमा किये. जिन ग्राहकों को शुक्रवार को दो हजार के नये नोट मिले थे, उन्हें भी बाजार में छोटे नोट नहीं रहने रहने के कारण खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ा.
पीडीएस दुकान भी प्रभावित : बैंकों में रुपये जमा व निकासी के लिए भीड़ होने से बैंक के अन्य कार्य लगभग बंद है.
जिसके कारण पीडीएस दुकानदार भी प्रभावित हुए हैं. हितकु पंचायत के पीडीएस दुकानदार अशोक वर्मा ने बताया कि जो दुकानदार 08 नवंबर को चावल उठाव के लिए रुपये का ड्राफ्ट जमा कर चुके थे, वे दुकानदार चावल व चीनी का उठाव कर सकेंगे. लेकिन जो दुकानदार रुपये जमा नहीं कर सकें है वे बीपीएल कार्डधारियों को चावल-गेंहूं नहीं बांट सकेंगे. उन्होंने कहा कि बैंक में बैंक कर्मियों की व्यस्तता के कारण शनिवार को ड्राफ्ट जमा नहीं कर पाये.
हजारों लोगों के बलिदान से बना झारखंड : रामचंद्र
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola