मुसाबनी : मेन रोड की सात दुकानें फूंकी, लाखों की क्षति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Nov 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने रात में ही आग पर पाया काबू मुसाबनी : मुसाबनी थानांतर्गत मुख्य सड़क के किनारे के सात दुकानों में रविवार की रात में शरारती तत्वों ने आग लगा दी. आग से आधा दर्जन दुकानें जल कर खाक हो गयी. घटना में लाखों का नुकसान हुआ है. वहीं दुकान में रखे सामान भी […]
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने रात में ही आग पर पाया काबू
मुसाबनी : मुसाबनी थानांतर्गत मुख्य सड़क के किनारे के सात दुकानों में रविवार की रात में शरारती तत्वों ने आग लगा दी. आग से आधा दर्जन दुकानें जल कर खाक हो गयी. घटना में लाखों का नुकसान हुआ है.
वहीं दुकान में रखे सामान भी जल गये. केंद्रीय विद्यालय सुरदा कॉलोनी के पास सड़क के किनारे मो नियाज की स्टेशनरी दुकान में करीब 60 हजार का सामान था. बेनाशोल साउथ बैंक की पोल्ट्री दुकानदार फॉरन आल्डा, मुसाबनी नंबर एक के कार्तिक मदीना के होटल और भीम गैराज, मुसाबनी नंबर के बसंती मंदिर के पास वकील दे की सब्जी दुकान, मेढ़िया के भीमा कर्मकार के होटल व मेढ़िया सड़क किनारे धनेश्वर हांसदा की पोल्ट्री दुकान में अपराधियों ने आग लगा दी. सड़क के किनारे के दुकानदार व होटल मालिक अपना व्यवसाय कर परिवार चलाते थे.
घटना से उनके समक्ष नयी मुसीबत खड़ी हो गयी है. लोगों के मुताबिक घटना रात 12 से 2 बजे के बीच की है. रात में ही स्थानीय लोगों की मदद से विभिन्न जगहों पर लगी आग बुझायी गयी. मो निजाम (85) गुमटी में स्टेशनरी दुकान खोल कर अपनी आजीविका चलाते थे. रात 3.30 बजे दुकान में आग लगने की सूचना लोगों ने दी. वे सुरदा से सुरदा न्यू टाउनशिप पहुंचे. उनकी दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं. स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझायी गयी. मो निजाम के परिवार में कोई नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




