फाइनांस कंपनी कर्मचारी से 1.08 लाख रुपये लूटे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : फ्यूजन माइक्रो फाइनांस कंपनी के कर्मचारी शेखर सरकार से बुधवार रात करीब 7.30 बजे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने 1.08 रुपये लूट लिये. घटना बड़शोल थानांतर्गत पाथरा के पास चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क की है. शेखर सरकार ने बड़शोल थाने में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है. दर्ज मामले के […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : फ्यूजन माइक्रो फाइनांस कंपनी के कर्मचारी शेखर सरकार से बुधवार रात करीब 7.30 बजे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने 1.08 रुपये लूट लिये. घटना बड़शोल थानांतर्गत पाथरा के पास चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क की है. शेखर सरकार ने बड़शोल थाने में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है.
दर्ज मामले के अनुसार शेखर सरकार अपनी बाइक द्वारा मानुषमुड़िया से चाकुलिया लौट रहे थे. उनके बैग में एक लाख 800 रुपये थे. चाकुलिया की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक मानुषमुड़िया की ओर जा रहे थे. सामने से आ रही बाइक की लाइट शेखर सरकार की आंखों पर पड़ी और वह बाइक सहित गिर गये.
फाइनांस कंपनी कर्मचारी से…
अपराधियों ने रुपये से भरा बैग छीन लिया. इसके बाद दोनों बदमाश चाकुलिया की ओर बाइक से भाग निकले. घटना के बाद शेखर सरकार बड़शोल थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी.
बड़शोल
चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क पर दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
बैग लेकर चाकुलिया की ओर भाग निकले अपराधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




