East Singhbhum News : Villagers blocked the road for five hours with the bodies, demanding compensation
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 16 Apr 2026 12:33 AM
पटमदा. बामनी होटल के पास 14 अप्रैल को सड़क हादसे में दो युवकों की हो गयी थी मौत
पटमदा.
बामनी में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद बुधवार को पूरे क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल रहा. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दोनों युवकों के शवों को टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के बीचों-बीच रखकर करीब 5 घंटे तक सड़क जाम रखा.
इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. बुधवार रात करीब 10 बजे प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी. पटमदा अंचलाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार दास और विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू की मौजूदगी में थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की. दोनों पीड़ित परिवारों को दाह संस्कार के लिए तत्काल 20-20 हजार रुपये नकद सहायता राशि प्रदान की गयी. थाना प्रभारी ने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि 18 अप्रैल को पटमदा थाना परिसर में गाड़ी मालिक की उपस्थिति में इंश्योरेंस और उचित मुआवजे को लेकर विस्तृत वार्ता की जायेगी. इस लिखित आश्वासन के बाद उग्र ग्रामीण शांत हुए और सड़क से जाम हटाकर शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया.
विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए क्षेत्र में चल रहे अवैध वाहनों पर सवाल उठाये. उन्होंने मांग की कि पटमदा और बामनी क्षेत्र की सड़कों पर बिना वैध कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट के चल रहे अवैध ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों के खिलाफ संबंधित विभाग तत्काल कड़ी कार्रवाई करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










