10 से नाकेबंदी व धरना

Published at :09 Feb 2014 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
10 से नाकेबंदी व धरना

विधायक रामदास आंदोलन करने पर अड़े घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी कंपनी में विधायक रामदास सोरेन की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी और धरना का कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू होगा. विधायक ने पंचायत भवन स्थित उप प्रमुख जगदीश भकत के कार्यालय में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 10 से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू होगी […]

विज्ञापन

विधायक रामदास आंदोलन करने पर अड़े

घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी कंपनी में विधायक रामदास सोरेन की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी और धरना का कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू होगा. विधायक ने पंचायत भवन स्थित उप प्रमुख जगदीश भकत के कार्यालय में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 10 से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू होगी और 11 फरवरी को आइसीसी के महाप्रबंधक नंदिश एचएन और उप महाप्रबंधक (एचआर) कमलेश सोनी का पुतला दहन होगा.

इसके बाद ठेका मजदूर की कंपनियों एमपीडीएसएसएसएस और जय विश्वकर्मा पर मामला दर्ज कराया जायेगा. श्री सोरेन ने कहा कि ठेका मजदूर की कंपनियां श्रम अधिनियम का उल्लंघन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान कंपनी के आसपास सेवानिवृति, वीआरएस कर्मी, निजी सुरक्षा कर्मी मिलते हैं तो उन्हें खदेड़ा जायेगा. कंपनी 60 वर्ष के आयु वाले लोगों से काम करा शोषण कर रही है. इस मामले में कंपनी सरकार को बेवकूफ बना रही है. उन्होंने कहा कि कमलेश सोनी ने 28 सितंबर को एक पत्र जारी कर कहा था कि अप्रेंटिस का प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षित लोगों का चयन किया जायेगा. परंतु इस मामले पर कंपनी प्रबंधन चुप है.

उन्होंने जीएम नंदिश एचएन ने भी एक पत्र जारी कर उन्हें आश्रसन दिया था. परंतु उनके पत्र भी कोई विचार नहीं हुआ. इसलिए जीएम और एजीएम पहले अपने पत्र का जवाब दें. उन्होंने कहा कि चार मांगों के समर्थन में उन्हें आर्थिक नाकेबंदी करना पड़ रहा है. इस मौके पर अर्जुन हांसदा, बाघराय मार्डी, काजल डॉन, भगवान दास अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola