स्व मंडल के परिजनों से मिले विधायक

Published at :16 Oct 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
स्व मंडल के परिजनों से मिले विधायक

मुसाबनी : विधायक लक्ष्मण टुडू शनिवार शाम को स्व प्रदीप मंडल के परिवार वालों से मिले. प्रदीप मंडल का शनिवार सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गयी थी. विधायक मुसाबनी नंबर एक स्थित स्व मंडल के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. विधायक ने मृतक के परिवार वालों को हर संभव मदद […]

विज्ञापन

मुसाबनी : विधायक लक्ष्मण टुडू शनिवार शाम को स्व प्रदीप मंडल के परिवार वालों से मिले. प्रदीप मंडल का शनिवार सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गयी थी. विधायक मुसाबनी नंबर एक स्थित स्व मंडल के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. विधायक ने मृतक के परिवार वालों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया.

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती समेत कई भाजपाई उपस्थित थे. दामपाड़ा व गुड़ाबांदा भाजपा मंडल अध्यक्ष की घोषणा जल्द: घाटशिला. भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र ने आइसीसी गेट के पास शनिवार को जानकारी दी कि दामपाड़ा और गुड़ाबांदा मंडल अध्यक्ष के मनोनयन पर विचार जारी है. एक सप्ताह में मंडल अध्यक्ष मनोनीत कर लिया जायेगा. सर्वसम्मति से मनोनयन नहीं होने पर चुनाव कराया जायेगा. कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा जा रहा है. वैसे कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाया जायेगा, जिसकी जनता में पकड़ हो.

फाटक खुला छोड़ झपकी ले रहा था गेटमैन, 10 मिनट रुकी रहीं दो ट्रेनें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola