आदिवासियों का देशव्यापी सम्मेलन 25 से दिल्ली में

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड कार्यालय के पास एक होटल में भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष भोगान सोरेन ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नयी दिल्ली में आदिवासी समुदाय का केंद्र स्तरीय तीन दिवसीय सम्मेलन 25 से 27 अक्तूबर तक होगा. सम्मेलन में प्रत्येक प्रखंड से लगभग 200 लोगों के भाग लेने का […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड कार्यालय के पास एक होटल में भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष भोगान सोरेन ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नयी दिल्ली में आदिवासी समुदाय का केंद्र स्तरीय तीन दिवसीय सम्मेलन 25 से 27 अक्तूबर तक होगा. सम्मेलन में प्रत्येक प्रखंड से लगभग 200 लोगों के भाग लेने का लक्ष्य निर्धारित है. झारखंड प्रांत से सम्मेलन में लगभग 5 हजार आदिवासी समुदाय के लोगों को ले जाने का लक्ष्य है.
उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय सहित अन्य समुदाय के भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी सम्मेलन में भाग ले सकते हैं. इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य कई वक्ता अपनी बातें रखेंगे. सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोग जमशेदपुर, जसीडीह और रांची से स्पेशल ट्रेन से जा सकते हैं. भाजपा के प्रदेश आमंत्रित सदस्य रामजीत मार्डी ने कहा कि दिल्ली में तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने वाले आदिवासी समुदाय के किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता भाग लेने जा सकते हैं.
उनके जाने और आने की व्यवस्था भाजपा करेगी. इस सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्र के लिए भाजपा के 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इस मौके पर गोपाल कोयरी, रोहित महाकुड़, राजू सिंह, सपन मुंडा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




