डुमरिया सीएचसी के वाहन चालक पर केस

Published at :13 Oct 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया सीएचसी के वाहन चालक पर केस

शुभकामना संदेश बैनर हटाने का मामला डुमरिया : डुमरिया के सार्वजनिन श्री श्री दुर्गा पूजा पंडाल में भाजपा प्रखंड कमेटी की ओर से लगाया गया शुभकामना संदेश बैनर हटाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है. इस संबंध में थाना में कांड संख्या 15/16 भादवि 435 […]

विज्ञापन

शुभकामना संदेश बैनर हटाने का मामला

डुमरिया : डुमरिया के सार्वजनिन श्री श्री दुर्गा पूजा पंडाल में भाजपा प्रखंड कमेटी की ओर से लगाया गया शुभकामना संदेश बैनर हटाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है. इस संबंध में थाना में कांड संख्या 15/16 भादवि 435 के तहत डुमरिया सीएचसी के वाहन चालक डोमन बारिक पर मामला दर्ज किया गया है.
वहीं दूसरे पक्ष पर तीन लोगों के नाम पर मुकदमा दर्ज किया गया है.
विदित हो कि दुर्गापूजा के अवसर पर पंडाल में भाजपा प्रखंड कमेटी की ओर से शुभकामना संदेश का बैनर लगाया गया था.
विगत आठ अक्तूबर की रात किसी ने पंडाल से उक्त बैनर को हटा दिया था. इससे विवाद बढ़ गया. प्रखंड अध्यक्ष दिलीप पंडा ने इसकी लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी. इस मामले में मुसाबनी के डीएसपी और पुलिस निरीक्षक ने पंडाल पहुंच कर मामले की जांच की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola