जादूगोड़ा : सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-मुसाबनी मुख्य सड़क राखा कॉपर के समीप एक बाइक से कुत्ता टकरा जाने से उसपर सवार तीन युवक घायल हो गये. इस संबंध में िमली जानकारी के अनुसार गालुडीह थाना के खरियाकॉलोनी स्थित कुतरू गांव निवासी लालटू गोराई (25), संजीव महतो (20) व लालटू कर्मकार (30) एक मोटरसाइकिल से जादूगोड़ा पूजा घूमने आ […]
विज्ञापन
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-मुसाबनी मुख्य सड़क राखा कॉपर के समीप एक बाइक से कुत्ता टकरा जाने से उसपर सवार तीन युवक घायल हो गये. इस संबंध में िमली जानकारी के अनुसार गालुडीह थाना के खरियाकॉलोनी स्थित कुतरू गांव निवासी लालटू गोराई (25), संजीव महतो (20) व लालटू कर्मकार (30) एक मोटरसाइकिल से जादूगोड़ा पूजा घूमने आ रहे थे.
तभी राखा कॉपर के समीप उनकी बाइक से कुत्ता टकरा गया, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गये.
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल रेफर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




