लुगू मुर्मू के दिशा निर्देश पर चले युवा: संजीव

Published at :06 Oct 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
लुगू मुर्मू के दिशा निर्देश पर चले युवा:  संजीव

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंर्तगत भाटीन गांव फुटबॉल मैदान में बुधवार को भाटीन ग्राम प्रधान सह झारखंड आंदोलनकारी स्व. लुगू मुर्मू की 5वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर पोटका जिला परिषद सदस्य सह झामुमो युवा मोर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष संजीव सरदार ने कहा कि लुगू मुर्मू ने अपने राजनीतिक जीवन काल में कई आंदोलन को […]

विज्ञापन

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंर्तगत भाटीन गांव फुटबॉल मैदान में बुधवार को भाटीन ग्राम प्रधान सह झारखंड आंदोलनकारी स्व. लुगू मुर्मू की 5वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर पोटका जिला परिषद सदस्य सह झामुमो युवा मोर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष संजीव सरदार ने कहा कि लुगू मुर्मू ने अपने राजनीतिक जीवन काल में कई आंदोलन को अंजाम देने का काम किया.

जादूगोड़ा क्षेत्र में उन्हें मजदूरों का मसीहा के रूप में जाना जाता था. यूसिल ठेका मजदूर, ट्रक मजदूर व क्रशर मजदूरों के हक व अधिकार के लिए लुगू मुर्मू खड़ा होते थे. श्री सरदार ने युवा वर्ग के लोग से लुगू मुर्मू के दिशा-निर्देश पर चलने की अपील की. कहा कि लुगू मुर्मू जल, जंगल व जमीन के लिए लड़ते थे. मौके पर भाटीन ग्रामवासियों ने तीरदांजी प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) व ओल चिकि हेपराव आदि का किया गया. इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, शंकर मुंडा, विद्यासागर दास, भरत सरदार, रमेश सोरेन, खैरा मुंडा, मंगल मुर्मू, शेखर बिरूली, नरसिंह देवगम, गणेश टुडू, मनोरंजन दास, पार्वती मुर्मू, आरती मार्डी, कुनी मुर्मू, फागु मार्डी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola